{"_id":"6818ae294086ad429a0dabe6","slug":"demand-to-complete-the-borewell-and-road-construction-work-soon-solan-news-c-176-1-ssml1041-143205-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बोरवेल और सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बोरवेल और सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग
विज्ञापन
विधायक संजय अवस्थी से मिले ग्राम पंचायत रौडी के ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत रौडी के गांव बागा के ग्रामीणों ने विधायक अर्की संजय अवस्थी से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। गांव बागा के निवासी ठाकुरु राम की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने विधायक से अनुरोध किया कि गांव में एक बोरवेल और सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यों को जल्द पूरा किया जाए। सुधार सभा महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि विधायक संजय अवस्थी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। लोगों ने विधायक का धन्यवाद किया और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान लोकराम, रमेश ठाकुर, प्रेम केशव, सुखराम, श्याम लाल, कुलदीप, खेमराज, लच्छी राम, हीरा लाल, पिंकु ठाकुर, मेहर सिंह, गीता राम, लेखराम, हरिचचंद, मास्टर रोशन ठाकुर, महेंद्र ठाकुर और महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।