{"_id":"6271648578c9e961fc5bd265","slug":"death-of-a-young-man-due-to-snake-bite-in-sanan-village-of-arki-solan-news-sml4076638156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की के सानण गांव में सांप के डसने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्की के सानण गांव में सांप के डसने से युवक की मौत
विज्ञापन
Death of a young man due to snake bite in Sanan village of Arki
अर्की (सोलन)। सानण गांव के एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। मामला सोमवार शाम का है जब युवक खेतों के लिए जा रहा था। इस दौरान रास्ते में सांप ने उसके पांव पर डस लिया। वहीं युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
सानण गांव के 38 वर्षीय सुशील पाठक पुत्र गजेंद्र पाठक खेतों में काम करने के लिए जा रहा था। रास्ते में अचानक उसके पांव पर सांप ने डस लिया। सूचना मिलते ही परिजन युवक को नागरिक चिकित्सालय अर्की ले गए। यहां से गंभीर स्थिति में उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।
पूरे शरीर में जहर फैलने से इलाज के दौरान देरशाम युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद सानण और आसपास का इलाका गमगीन है। इससे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। ग्राम पंचायत सानण के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक किसी निजी कंपनी में काम करता था, उसकी एक बेटी भी है।