फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Death in Parvanoo rehabilitation centre

परवाणू पुलिस को मिली विसरा के सैंपलों की दोनों रिपोर्ट

Tue, 17 Dec 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
परवाणू(सोलन)। परवाणू के सेक्टर-1 में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में नशा छुड़वाने के लिए दाखिल हुए जसविंद्र सिंह की मौत मामले में पुलिस को भेजे गए दोनों सैंपल की रिपोर्ट मिल गई है। अब पुलिस मामले में कार्रवाई करने के लिए फाइनल ओपिनियन के लिए दोनों रिपोर्ट चंडीगढ़ -32 सेक्टर स्थित अस्पताल में भेजेेगी।
विज्ञापन

इसके बाद इस मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि, अब तक एक विसरा के सैंपल में परवाणू पुलिस को कुछ नहीं मिला है लेकिन चंडीगढ़ से आए हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट में परवाणू पुलिस को कुछ शक हुआ है। इसी कारण अब मामले में फाइनल ओपिनियन लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परवाणू शहर में बीते 27 अगस्त को कुलविंद्र कौर ने परवाणू थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका पति जसविंद्र सिंह और जेठ देवेंद्र सिंह दोनों शराब पीने की लत से ग्रस्त थे। उन्होंने दोनों की शराब छुड़वाने के लिए 19 अगस्त को नशा मुक्ति केंद्र संस्कार फाउंडेशन सेक्टर-1 परवाणू में फोन पर संपर्क किया। इसके बाद नशा मुक्ति केंद्र से उसी शाम को तीन लोग एक निजी गाड़ी से उनके घर में आए और उन्होंने दोनों को उनकी गाड़ी में बिठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे लोग नशा मुक्ति केंद्र चले गए। 23 अगस्त को शाम के समय नशा मुक्ति केंद्र से फोन आया कि उनके पति की हालत काफी नाजुक है और उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ेगा। इस पर नशा मुक्ति केंद्र वाले रात को उसके पति को लेकर तीन लोग गाड़ी में घर आए। यह उनके साथ गाड़ी में बैठ कर सेक्टर-32 अस्पताल में चली गई। इलाज के दौरान उसके पति की मौत हो गई।

फाइनल ओपिनियन को भेजी है रिपोर्ट
थाना प्रभारी परवाणू रूपेश कांत ने बताया कि मामले में दोनों सैंपल की रिपोर्ट आ गई हैं। अब इन्हें फाइनल ओपिनियन के लिए भेजा जाएगा जिसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed