फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Death anniversary of Swami Hariharanand Paramhansa Announcement of making it as inspiration day

Solan News: स्वामी हरिहरानंद परमहंस की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में बनाने का उद्घोष

Wed, 29 Nov 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 29 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Death anniversary of Swami Hariharanand Paramhansa

Announcement of making it as inspiration day
कंडाघाट ज़िला सोलन की ग्राम पंचायत सिरी नगर के दोलग गांव में स्वामी हरिहरानन्द परमहंस महाराज जी
सिरीनगर पंचायत में किया विशेष श्रद्धांजलि दिवस का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कंडाघाट(सोलन)। ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी हरिहरानंद परमहंस महाराज जी कि प्रथम पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि दिवस समारोह कंडाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर के दोलग गांव में आयोजित किया गया। इसमें देशभर के विभिन्न संतों ने भाग लिया और अपने वचनों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वामी अखिलेशानंद ने इस विशेष दिन को प्रेरणा दिवस के रूप ने मनाने का उद्घोष भी किया।
इस दौरान सुबह 9:00 बजे ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद परमहंस महाराज के समाधि स्थल पर संत समाज द्वारा हवन यज्ञ किया गया। तत्पश्चात संतों ने अमृत वचनों से संगत को निहाल किया गया। इस अवसर पर सनातन संस्कृति के बारे विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। अमृत वाणी के पश्चात इस विशेष अवसर पर आई संकीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन भी किया गया। तत्पश्चात् संतों एवं आई संगत ने प्रसाद स्वरूप भंडारा ग्रहण किया। इस उपलक्ष्य में समाधि स्थल दोलग के अलावा नगर पंचायत कंडाघाट की नई धर्मशाला में हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। स्वामी परमहंस सरांह वाले एवं स्वामी अखिलेशानंद कंडाघाट वाले ने समाज से सनातन धर्म और प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और कहा कि अपने बुजुर्गों एवं अपने माता पिता की सेवा करो। अपने अच्छे संस्कारों की शिक्षा अपने बच्चों को दें ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके। बुधवार को यजमान सुखपाल शर्मा एवं उनका परिवार रहा।
विज्ञापन

इस दौरान स्वामी रामानंद गिरी, स्वामी सदानंद, स्वामी मधुसूदन गिरी, महंत स्वामी हरसिमरण दास कुरुक्षेत्र, कथा व्यास पंडित लद्दाख से मंगला माधुरी, स्वामी सुमेर गिरी अंतरराष्ट्रीय संरक्षक विदेश विभाग प्रमुख भारत गुजरात भी शामिल रहे।

कंडाघाट ज़िला सोलन की ग्राम पंचायत सिरी नगर के दोलग गांव में स्वामी हरिहरानन्द परमहंस महाराज जी

कंडाघाट ज़िला सोलन की ग्राम पंचायत सिरी नगर के दोलग गांव में स्वामी हरिहरानन्द परमहंस महाराज जी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed