फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dead body of youth found in suspicious circumstances in Parwanoo

Solan News: परवाणू में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Sun, 10 Mar 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में बताई जा रही ठंड से मौत की वजह
पुलिस हर पहलुओं से कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। परवाणू के समीप खंडहर में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण बाहर ठंड में सोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की हर पहलुओं से जांच कर रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार टकसाल में काली मिट्टी के पास बने मंदिर के साथ खंडहर में एक शव पड़ा है। सूचना पर थाना परवाणू की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पाया कि शव मनीष कुमार पुत्र रघुराज निवासी गांव व डाकघर टकसाल कसौली का पाया गया। मृतक के शव का बारीकी से निरीक्षण करने पर उसके शरीर में किसी भी प्रकार के चोट आदि के निशान नहीं पाए गए। मौके पर मृतक के परिवार के सदस्यों व लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मनीष करीब तीन महीने से बद्दी में पेट्रोल पंप पर काम करता था। सात मार्च को वह शिवरात्रि के लिए घर आया था। नौ मार्च को वह घर से चला गया था। इसके बाद खंडहर में उसका शव मिला है। अभी तक की जांच व लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मनीष की मृत्यु ठंड में सोने के कारण हुई है। पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed