फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dead body of electrical worker found in suspicious condition in Katha

Solan News: काठा में संदिग्ध हालात में मिला विद्युत कर्मी का शव

Mon, 27 Feb 2023 05:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
पिछले आठ दिनों से घर से लापता चल रहा था कर्मी
विज्ञापन

परिजनों ने बद्दी थाने में दर्ज करवाई थी गुमशुदा की रिपोर्ट
अब पुलिस को काठा के समीप नाली में मिला है शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। काठा के समीप एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। मृतक विद्युत बोर्ड का कर्मी था। पिछले आठ दिनों से घर से लापता चल रहा था। परिजनों ने इसकी बद्दी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। साेमवार को कर्मी का शव काठा के समीप नाली से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार सोमवार को कुछ लोगों ने काठा के समीप नाली में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। सूचना पर बद्दी के थाना प्रभारी राकेश रॉय घटना स्थल पर टीम के साथ पहुंचे। शव को नाली से बाहर निकाला। पुलिस को मृतक के पास से एक फोन मिला इसके आधार पर पुलिस ने इसकी छानबीन की। फोन से मृतक के परिजनों को सूचित किया। उनके आने के बाद ही शव की शिनाख्त हो पाई। उधर, थाना प्रभारी राकेश रॉय ने बताया कि मृतक काठा में बिजली बोर्ड का कर्मचारी था और पिछले आठ दिनों से यह लापता चल रहा था। मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed