{"_id":"60f315cc8ebc3e6d6f4b5352","slug":"dc-solan-kritika-kulhari-donates-canopy-to-him-ira-for-selling-self-made-prduce-solan-news-sml377183395","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृतिका कुल्हारी ने हिम ईरा बाजार को दी कैनोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृतिका कुल्हारी ने हिम ईरा बाजार को दी कैनोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने शनिवार जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के तहत पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों ने सोलन के मालरोड पर चिल्ड्रन पार्क के समीप उत्पाद विक्रय करने के लिए चिह्नित स्थान पर स्थापित नौ कैनोपी का लोकार्पण किया। इन कैनोपी के स्थापित होने से उत्पाद विक्रय करने वाले स्वयं सहायता समूहों को खराब मौसम और वर्षा में भी अपने उत्पाद विक्रय करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि विभाग ऐसे स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करेगा जो स्थानीय व्यंजन विक्रय करना चाहते हैं। उन्हें स्थानीय व्यंजनों अचार, चटनी, चीड़ की पत्तों से निर्मित उत्पाद तैयार करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोलन के हिम ईरा बाजार में विकास खंड सोलन की बसाल, पड़ग और भोजनगर ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय उत्पाद विक्रय किए जाते हैं।