फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Data of district officers and employees Instructions for entering DISE software

Solan News: जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा डीआईएसई सॉफ्टवेयर दर्ज करने के निर्देश

Sat, 23 Mar 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 23 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
डाईस वेब सॉफ्टवेयर को लेकर हुई प्रशिक्षण कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोकसभा निर्वाचन के तहत उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फार इलेक्शन, डाईस वेब (डीआईएसई) सॉफ्टवेयर के संबंध में उपमंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसमें डीआईएसई सॉफ्टवेयर के बारे में अधिकारियों कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इनमें सोलन विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यालय, सोलन के विभिन्न बैकों, केंद्रीय कार्यालयों और प्रदेश सरकार के नॉन-ट्रेजऱी विभागीय कार्यालयों के कर्मचारी शामिल रहे।

डाईस वेब आधारित कंप्यूटर एप्लीकेशन है जोकि निर्वाचन विभाग द्वारा जिला स्तर पर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों का डाटा एकत्र करने में प्रयोग में लाया जा रहा है। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सोलन डॉ. पूनम बंसल की ओर से कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वह लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए अपने कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा डीआईएसई सॉफ्टवेयर में निर्धारित अवधि के भीतर सावधानी से त्रुटिरहित दर्ज करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार दीवान सिंह ठाकुर, निर्वाचन कानूनगो राखी पुंडीर व संतोष कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed