फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crowds of devotees gathered at Haripur and Joharji Gurdwara on Baisakhi

Solan News: बैसाखी पर हरिपुर व जोहड़जी गुरद्वारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 14 Apr 2025 04:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 04:21 PM IST
विज्ञापन
दोनों गुरुद्वारों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, मन्नत पूरी होने पर पहुंचे बाबा के दरबार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बैसाखी पर हरिपुर बाबा व जोहड़जी गुरुद्वारे में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। हरिपुर बाबा गुरुद्वारा में एक लाख से अधिक व जोहड़जी में 10 हजार अधिक श्रद्धालु पहुंचे। बैसाखी पर पंजाब में फसलों की कटाई का काम शुरू होता है। यहां के लोग अच्छी फसल होने के बाद बाबा का शुक्रिया करने व उनका आशीर्वाद लेने के लिए हरिपुर गुरद्वारा में पहुंचते है। बैसाखी को रविवार होने के कारण हरिपुर में काफी भीड़ रही। पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के लोग शीश नवाने पहुंचे। वहीं बीबीएन में रविवार को उद्योगों में अवकाश होने पर कामगार यहां पर पहुंचे और बाबा के दरबार में लंगर खाया। इस दौरान यहां पर दुकानें सजी और बाहर से आए लोगो ने यहां पर जमकर खरीदारी की। बच्चों के खिलौने की भी दुकान लगी थी। इसमें बच्चों ने अपने मनपसंद के खिलौने खरीदे। वहीं जोहड़जी गुरद्वारा में 12 अप्रैल को बशोवा मेला मनाया गया। यहां पर खिचड़ी का भोग लगा। इस मेले में स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों से भी मेलार्थी पहुंचे। इन लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को यहां पर बैसाखी पर्व मनाया गया। बैसाखी पर पंजाब व हरियाणा से काफी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने यहां पर रात भर रखने के बाद सोमवार को यहां से अपने गांव के लिए रवाना हुए। इन लोगों के लिए गुरद्वारा की ओर के लंगर व ठहरने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed