फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crowds gathered at the regional hospital, with queues stretching from the prescription counter to the OPD.

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में भीड़, पर्ची काउंटर से ओपीडी तक लगी कतारें

Mon, 02 Feb 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को सुबह 8:30 बजे ही पहुंचना शुरू हुए लोग, बच्चों को गोद उठाए दिखीं महिलाएं
विज्ञापन

सोमवार को 1281 बनीं पर्चियां, मेडिसिन व हड्डी रोग विशेषज्ञ में अधिक भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह 8:30 बजे से ही मरीज पर्ची काउंटर के बाहर लाइन में खड़े हो गए। पर्ची काउंटर ही नहीं, बल्कि ओपीडी और लैब के बाहर भी दिनभर मरीजों की कतारें लगी रहीं। अस्पताल में भीड़ के कारण बैंचों की कमी खल रही थी। महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन और हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर रही। सुबह 9:30 बजे पर्ची काउंटर खुला, तब तक लगभग 300 से अधिक मरीज लाइन में खड़े थे। सोमवार को अस्पताल में 1281 पर्चियां बनी। पर्ची बनने के बाद मरीजों ने विभिन्न ओपीडी का रुख किया। मेडिसिन ओपीडी में डॉ. अनुज गुप्ता और डॉ. तरुण शास्त्री के पास मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। डॉ. अनुज गुप्ता की ओपीडी के पास से हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी को जाने वाला रास्ता भी है। भीड़ के कारण मरीजों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेडिसिन ओपीडी में मरीजों को टोकन भी बांटे गए थे। टोकन के अनुसार ही मरीजों को बुलाया गया। वहीं, ईएनटी विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर भी काफी भीड़ रही क्योंकि डॉ. मोनिका सूद लंबी छुट्टी के बाद सोमवार को उपस्थित हुईं। हालांकि, छुट्टी के दौरान प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सक तैनात थे, लेकिन उनके पास मरीजों की संख्या कम होती थी। विशेषज्ञ डॉक्टरों के आने के बाद ही ओपीडी के बाहर भीड़ बढ़ गई। सर्जन ओपीडी के बाहर भी मरीज लाइन में खड़े थे।
लैब और टेस्ट की व्यवस्था
सुबह 11:00 बजे सरकारी लैब के बाहर भी मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी। मरीजों ने बताया कि रक्त सैंपल देने के लिए उन्हें एक घंटे से अधिक समय से इंतजार करना पड़ रहा था। यह भीड़ इसलिए थी क्योंकि अन्य ओपीडी से भी मरीजों के टेस्ट लिखे गए थे। आपातकालीन कक्ष के बाहर टीका लगवाने के लिए भी लंबी लाइन लगी थी। सुरक्षा कर्मी एक-एक कर मरीजों को टीका लगवाने के लिए भेज रहे थे। इस व्यवस्था के बावजूद भीड़ के कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


सभी मरीजों को दिया उपचार : डॉ. राकेश पंवार
डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, ने बताया कि अस्पताल में सोमवार को काफी भीड़ रही। सभी मरीजों को उपचार दिया गया। टोकन के अनुसार ही मरीजों को बुलाया गया। सुरक्षा कर्मियों ने ओपीडी में मोर्चा संभाला और मरीजों को एक-एक कर बुलाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed