फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crowds gathered at the regional hospital to get medical certificates for the Char Dham Yatra.

Solan News: चार धाम यात्रा के लिए मेडिकल बनवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में उमड़ी भीड़

Mon, 27 Apr 2026 01:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
सोलन में रोजाना पहुंच रहे 20 से 25 श्रद्धालु, एक्स-रे और नेत्र विभाग के बाहर लगीं लंबी कतारें
विज्ञापन


यात्रा के लिए मेडिकल किया जरूरी, इसके बाद ही मिलेगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा पर जाने का उत्साह अब क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भारी भीड़ के रूप में नजर आ रहा है। यात्रा के लिए अनिवार्य किए गए फिटनेस मेडिकल सर्टिफिकेट के कारण अस्पताल में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सोलन अस्पताल में रोजाना 20 से 25 लोग केवल मेडिकल बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे ओपीडी और टेस्ट काउंटरों पर दबाव बढ़ गया है। उत्तराखंड सरकार द्वारा सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए मेडिकल अनिवार्य किया गया है। यदि किसी श्रद्धालु की रिपोर्ट में स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी खराबी पाई जाती है, तो उसे यात्रा पर जाने से रोका जा रहा है। लंबी और कठिन चढ़ाई वाली इस यात्रा में श्रद्धालुओं का पूरी तरह स्वस्थ होना सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी कारण लोग एक्स-रे, ईएनटी और नेत्र रोग विभाग में फिटनेस टेस्ट के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए मेडिकल बनवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा दी जा रही है, ताकि उनके टेस्ट समय पर हों और रिपोर्ट जल्द मिल सके। आम मरीजों को असुविधा न हो, इसके लिए भी उचित प्रबंध किए जा रहे हैं।


ईएनटी और आंखों की ओपीडी में कतारें
श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण सामान्य मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईएनटी (कान-नाक-गला) विभाग, जहां अमूमन कम भीड़ रहती थी, वहां अब लंबी कतारें लग रही हैं। सोलन अस्पताल जिला का सबसे बड़ा केंद्र होने के कारण न केवल सोलन शहर, बल्कि सिरमौर और शिमला के ऊपरी क्षेत्रों से भी लोग यहीं मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed