{"_id":"61b390c4ef825f501826ad1f","slug":"crowd-at-corona-vaccination-centres-after-health-deptt-awareness-campaign-in-solan-solan-news-sml3929447188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों की बढ़ी तादाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों की बढ़ी तादाद
विज्ञापन
सोलन अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए पहुंचे लोग। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल समेत जिले में कोविड टीकाकरण का अभियान तेजी से चला हुआ है। रोज अस्पतालों में लोग कोविड वैक्सीनेशन को लेकर पहुंच रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है। वर्तमान में पहली डोज लगवाने वाले कम और दूसरी डोज लगाने वाले अधिक लोग हैं।
जानकारी के अनुसार वीरवार को जिले में 303 लोगों को पहली डोज और 2722 लोगों ने दूसरी डोज लगाई हैं। बुधवार को 312 लोगों ने पहली और 2606 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई हैं। शुक्रवार को भी जिला के विभिन्न केंद्रों में 2500 से अधिक लोगों ने टीकाकरण करवाया है।
टीकाकरण को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने कमर कसी हुई है। गांव-गांव में जाकर लोगों का टीकाकरण करवाया जा रहा है। जिले का टारगेट वर्तमान में 142 फीसदी के पार पहुंच चुका है। अभी भी लोग पहली डोज लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
पेश है लाइव रिपोर्ट :
स्थान : क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन समय-11:20
केंद्र में टीकाकरण के लिए भीड़ नहीं है। कुछ लोगों का रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद टीकाकरण कक्ष में भेजा गया है। टीका लगवाने के लिए आए लोगों के हाथ सैनिटाइज करवाए जा रहे हैं।
समय-11:30
टीकाकरण कक्ष के बाहर बैठे लोगों को एक-एक कर वैक्सीन लगवाने के लिए सुरक्षा कर्मी भेज रहे हैं। अस्पताल में अधिकतर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग आए हैं।
समय-11:45
वैक्सीनेशन केंद्र पर करीब 15 मिनट बाद फिर लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे हैं। तैनात कर्मी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। दोपहर तक अस्पताल में 50 लोगों ने पहली और दूसरी डोज लगवाई है।