फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cross border

पड़ोसी राज्य हरियाणा से चोरी छिपे कंपनी पहुंचे दो लोग

Sat, 18 Apr 2020 06:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा से चोरी छिपे कंपनी में पहुंच गए दो लोग
विज्ञापन

एक ट्रक में लिफ्ट लेकर तो दूसरा पैदल पहुंचा नालागढ़
पुलिस ने दर्ज किया मामला, दोनों को क्वारंटीन केंद्र भेजने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पड़ोसी राज्यों से प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी के बावजूद औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन पहुंचे दो लोगों का पता लगाकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न केवल उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बल्कि उन्हें क्वारंटीन केंद्र भेजा जा रहा है। यह दोनों लोग हरियाणा के पिंजौर से होते हुए बद्दी के मखनूमाजरा स्थित एक फार्मा कंपनी में पहुंचे, जिसमें से एक ने ट्रक में लिफ्ट ली, जबकि दूसरा पैदल ही कंपनी पहुंच गया। पुलिस के अनुसार लॉकडाउन के बावजूद पड़ोसी राज्य हरियाणा के पिंजौर से औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के मखनूमाजरा स्थित एक फार्मा कंपनी में पहुंचे दो कर्मचारियों का पता लगने पर एसआईयू के प्रभारी एएसआई गोपाल सिंह की टीम कंपनी पहुंची, जहां पर कंपनी के एचआर प्रबंधक विकास यादव से पूछताछ करने पर पता चला कि कंपनी के डिप्टी मैनेजर और कंपनी ऑफिसर पिंजौर से लॉकडाउन के दौरान अपनी फैक्ट्री पहुंचे। 16 अप्रैल को किसी ट्रक में लिफ्ट लेकर, जबकि दूसरा पैदल ही कंपनी पहुंचा, जबकि प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों से हिमाचल में प्रवेश पर पाबंदी लगाई हुई है। उधर, पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि नीरज कुमार और अश्वनी कुमार ने लॉकडाउन में हरियाणा से हिमाचल में प्रवेश करना और अज्ञात चालक द्वारा अपने ट्रक में लिफ्ट देकर पहुंचाने और सरकार व प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने पर इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इन्हें क्वारंटीन केंद्र में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed