फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crops got a new lease of life due to rain in the district

Solan News: जिले में बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

Sat, 12 Apr 2025 05:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
किसानों-बागवानों के चेहरों पर लाैटी राैनक, अच्छी फसल की उम्मीद
विज्ञापन

टमाटर और शिमला मिर्च की रोपाई का काम पकड़ेगा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला भर में शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसान-बागवानों के लिए संजीवनी से कम नहीं है। गेहूं और लहसुन की फसल के लिए बारिश वरदान साबित हो रही है। अब जिले के किसान टमाटर और शिमला मिर्च की रोपाई कार्य भी शुरू कर देंगे। कई क्षेत्रों में शिमला मिर्च की रोपाई की जा चुकी है जबकि कुछ क्षेत्रों में अब टमाटर, शिमला मिर्च की रोपाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है, लेकिन अभी तक इससे नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है। जिले के धर्मपुर, परवाणू, चायल, कंडाघाट में भी बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आई है। इससे अब किसानों को अच्छी फसल होने की उम्मीद जगी है। बारिश न होने से किसान-बागवानों को रबी के मौसम की फसलों, फल व फूलों की खेती में बड़ी बाधा आ रही थी। आगामी समय में लगने वाली टमाटर, शिमला मिर्च जैसी फसलों की तैयारी करने में आसानी होगी। उधर, कृषि उपनिदेशक देवराज कश्यप ने बताया कि बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। टमाटर, शिमला मिर्च समेत लहसुन के लिए बारिश वरदान है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में तैयार गेहूं की फसल को इससे नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed