फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Woman caught from home in solan

पुलिस वाला बताकर महिला को जबरन उठाया, सुनसान रास्ते में छोड़ा

Sat, 03 Dec 2016 11:28 AM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन Updated Sat, 03 Dec 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
Woman caught from home in solan

दो युवकों ने महिला को घर से बाहर बुलाकर उसे जबरन गाड़ी में बैठाया और अभद्र व्यवहार करने के बाद सुनसान रास्ते में छोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादसं की धारा 452 के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच  शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पुलिस चौकी दभोटा में पीड़ित ने महिला ने शिकायत की है कि उसका घर एक ढाबे के करीब है। देर रात उसके घर दो युवकों ने यह कहकर दस्तक दी कि वह पुलिस वाले हैं। महिला का आरोप है कि उसे बाहर बुलाया गया और जब वह बाहर निकली तो उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर कुछ दूरी पर ले गए। इस दौरान एक युवक फोन पर किसी से बात कर रहा था।
विज्ञापन


अभद्र भाषा और व्यवहार करने के बाद आरोपियों ने उन्हें सुनसान सड़क पर छोड़ दिया। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भादसं की धारा 452 का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी बिशेर सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही मामले को लेकर तस्वीर साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed