फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   WITHOUT payment apple businessman gone

लाखों का सेब खरीदकर बिना पैसे दिए व्यापारी हो गया गायब

Thu, 22 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 22 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
WITHOUT payment apple businessman gone
सब्जी मंडी में एक सेब कारोबारी धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। - फोटो : demo pic
सब्जी मंडी में एक सेब कारोबारी धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। आरोप गुजरात के एक कारोबारी पर लगे हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि कारोबारी पिछले पैसे चुकता किए बगैर 141 सेब की पेटियां ले गया। इसके बाद से वह गायब है। फोन भी बंद है। कहीं भी  उसका पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक अरुण साहनी पुत्र हरीश चंद साहनी निवासी नजदीक ओल्ड स्टेट बैंक पटियाला दी माल ने शिकायत में कहा है कि सब्जी मंडी सोलन में दुकान नंबर 1 में हर साल वह फड़ लगाता है। गुजरात का कारोबारी रमेश भाई पी सारदा इससे 7 बार 1514  सेब की पेटियां ले गया। इसकी एवज में उसने 6,60,200 रुपये की अदायगी कर दी लेकिन 18 लाख 28 हजार 90 रुपये बाद में देने की बात कही। इसके बाद वह दोबारा 141 सेब की पेटियां ले गया। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मोबाइल नंबरों पर संपर्क करना चाहा तो दोनों नंबर बंद थे। पुलिस ने भादसं की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।                                                
विज्ञापन


शराब पीने के बाद दो पर चाकू से हमला
बद्दी (सोलन)। मानपुरा में एक शराबी ने चाकू से वार कर दो लोगों को घायल किया है। इस संबंध में पिंटू सिंह पुत्र राणा सिंह गांव हडीजा तहसील सांजो जिला जालौर राजस्थान ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक हमले से पहले पिंटू की आरोपी श्याम सुंदर से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। घटना बुधवार शाम 6:30 बजे की है। पिंटू ने बताया कि जब वह अपनी कंपनी के पास खड़ा था तो शराब के नशे में श्याम सुंदर भी वहां पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर श्याम सुंदर ने नशे की हालत में पिंटू पर चाकू से वार कर दिए। बलराम ने इन्हें छुड़ाने का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने बलराम की गर्दन पर भी चाकू से वार कर दिया। एसपी ने बताया कि मामले में जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed