{"_id":"576142964f1c1b4a2511c3ee","slug":"rape-case-not-solved","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप और हत्याकांड मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप और हत्याकांड मामले में पुलिस के हाथ खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस सब डिविजन नालागढ़ में दो बड़े गंभीर मामले रेप और हत्या को लेकर पुलिस जांच पूरा होने की जगह ग्राउंड जीरो पर ही लटकती नजर आ रही है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस सब डिविजन नालागढ़ में दो बड़े गंभीर मामले रेप और हत्या को लेकर पुलिस जांच पूरा होने की जगह ग्राउंड जीरो पर ही लटकती नजर आ रही है। एक ओर जहां दुष्कर्म की शिकार महिला को इंसाफ की दरकार है(
विज्ञापन
वहीं सरेआम बीच सड़क पर चाकू से गोद दी गई युवती के परिजनों को भी आरोपी के पकड़े जाने का इंतजार है। पुलिस अभी तक दोनों ही मामलों में लगातार कार्रवाई की बात कह रही है लेकिन आरोपी नहीं पकड़े जा सके।
विज्ञापन
पहला मामला
पुलिस थाना रामशहर के तहत छह जून को एक तीन माह के बच्चे की गुंगी-बहरी मां के साथ उसी के घर में परिजनों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया गया। महिला न बोल पाती है न ही सुन पाती है।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई अभी तक लोगों से पूछताछ तक सीमित है। सुराग के नाम पर पुलिस के लिए रेप करने वाला आरोपी 10 दिन बीत जाने के बाद भी अज्ञात बना हुआ है। महिला के अक्षम होने के कारण परिजनों को भी इस घटना की भनक पांच दिन बाद लगी थी।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना रामशहर में मामला दर्ज करवाया। डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा ने कहा कि महिला से पूछताछ करने में परेशानी आ रही है। पीड़ित महिला आरोपी को पहचानने वाली इकलौती गवाह है। पुलिस की ओर से आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
दूसरा मामला
पुलिस थाना नालागढ़ के तहत 10 जून की सुबह घर से उद्योग में अपनी सहेलियों के साथ काम करने निकली 19 वर्षीय प्रवासी युवती रूपा की उसके पड़ोसी प्रवासी युवक राम खिलाड़ी उर्फ रामू ने चाकू से वार कर हत्या कर दी थी
इस मामले में पुलिस के पास आरोपी की पहचान होने के बावजूद वह पांच दिन से पुलिस को चकमा देता आ रहा है। पुलिस की ओर से आरोपी के यूपी स्थित ठिकानों पर दबिश दी गई।
इसके बाद भी आरोपी युवक पुलिस से बचने में कामयाब रहा। गौरतलब है कि युवती और इसके परिजनों की ओर से युवक के शादी के प्रस्ताव को ठुकराने से नाराज होकर आरोपी ने हत्या जैसी घटना को अंजाम दे डाला था। डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा का कहना है कि पुलिस लगातार आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही है। आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा है।