{"_id":"18b3b1a142db83b91289f8f686b8f350","slug":"passenger-hit-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, बरोटीवाला (सोलन)
Updated Wed, 03 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत एक अनियंत्रित ट्रक ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। बरोटीवाला पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नवीन कुमार पुत्र हंसराज निवासी मंधाला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि राज कुमार जो कि रिश्ते में उसका मामा लगता है वह किसी काम से बुरांवाला चौक की ओर गया था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसके मामा राज कुमार को टक्कर मार दी और ट्रक साथ लगते डंगे के समीप पलट गया। जब मौके पर पहुंचा तो उसका मामा नाले में गिरा हुआ था। 108 एंबुलेंस से राज कुमार को बद्दी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। एसपी बद्दी बिशेर सिंह चौहान ने बताया कि बरोटीवाला पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन