{"_id":"587a2f9c4f1c1b7840baa16f","slug":"one-person-died-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"-.8 न्यूनतम तापमान: कंड़ाके की ठंड से सोलन में दूसरी मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-.8 न्यूनतम तापमान: कंड़ाके की ठंड से सोलन में दूसरी मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर का प्रकोप सोलन में चरम पर है। न्यूनतम तापमान शून्य से .8 डिग्री नीचे पहुंच चुका है। नतीजतन कड़ाके की ठंड अब जानलेवा बनने लगी है। चंबाघाट के बेर गांव के पास एक और व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई है।
विज्ञापन
उसका शव शनिवार को नाले में गिरा देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि मौत ठंड के कारण हुई है। इससे पहले कंडाघाट में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो चुकी है। इसी सप्ताह में ठंड की वजह से यह दूसरी मौत है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शव पर किसी प्रकार के चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि व्यक्ति की मृत्यु ठंड लगने से हुई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच कर रहे
विज्ञापन
आईओ देवराज ने बताया कि शव किसी नेपाली का लग रहा है। इसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि चंबाघाट में रह रहे नेपाली मूल के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
शव की फोटो को अन्य पुलिस थानों पर भी भेजा जा रहा है। इससे शव की पहचान करने में मदद मिल सके। वहीं पोस्टपार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजह के बारे में पता लग सकेगा। अभी पुलिस 174 के तहत मामले पर कार्यवाही कर रही है।
खेतों के अलावा सड़कों के किनारे कोहरा परेशानी का सबब बन चुका है। भारी ठंड के कारण लोग घरों में दुबके हैं। कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। नौणी के पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान -.8 डिग्री दर्ज किया है। दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा है।