फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   One killed in road accident and two injuired

सड़क हादसे में एएसआई के बेटे की मौत, दो घायल

Wed, 04 Jan 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Wed, 04 Jan 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
One killed in road accident and two injuired
सिटी चौकी सोलन के पास यहां हुआ था हादसा।

सिटी चौकी सोलन के पास सड़क हादसे में जुन्गा में तैनात एएसआई के बेटे की मौत हो गई है। बाइक पर पीछे बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त तीनों युवक चंबाघाट से डिनर पैक करवाकर पुराने बस स्टैंड सोलन की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। यह छात्र डेंटल कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। दूसरे घायल युवक कुक है। इसका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में किया जा रहा है। पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्जकर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त कुमार शानू ठाकुर (24) के रूप में की है। वह सिरमौर का रहने वाला था। सोलन में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। पिता जुन्गा में एएसआई के पद पर तैनात हैं। हादसे में घायल दूसरा युवक शुबरोत कुमार (23) कांगड़ा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह डेंटल कॉलेज टटूल का फाइनल ईयर का छात्र है। तीसरा युवक रवि कुमार (26) नेपाल का रहने वाला है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में किया गया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंपा गया।

आईओ रणजोत सिंह ने बताया कि पुलिस ने 304 ए के तहत लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता जुन्गा थाने में एएसआई के पद पर तैनात हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

तो कोई हिट कर गया बाइक
हादसे के कारणों को पुलिस तलाश कर रही है। हिट एंड रन का भी अंदेशा जताया जा रहा है। लेकिन स्पॉट पर सेंट ल्यूक्स के गेट के सामने रेलिंग से टकराकर हादसा होने के क्यास लगाए जा रहे हैं। मोड़ काफी चौड़ा है, लेकिन करव काफी डीप है। अंदेशा जताया जा रहा है कि मोड़ काटते वक्त हादसा हुआ हो।

हादसे के कारण जांचने में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक हादसा देर रात 12 बजे के आसपास का है। बाइक को मृतक कुमार शानू चला रहा था। सिटी चौकी के पास पहुंचते ही अचानक बाइक से वह नियंत्रण खो बैठा। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहना था या नहीं। हालांकि घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है।

मालरोड पर बेपरवाह दोपहिया वाहन चालक
सोलन। बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग में जान गंवाने वाले युवाओं का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हालांकि यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस शिकंजा कसते हुए चालान रेगुलर रूप से कर रही है। लेकिन दोपहिया वाहन चलाने वाले भी बेपरवाह होने लगे हैं।


पढ़े लिखे सरकारी नौकरी और राजनीति से जुड़े लोगों के अलावा पुलिस वाले भी बिना हेलमेट के यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। इससे अन्य बाइक सवार भी गलत सीख लेते हुए बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने से गुरेज नहीं करते। मंगलवार को मालरोड पर नियमों की धज्जियां केवल आम लोग ही नहीं बल्कि पुलिस वाले भी उड़ाते देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed