फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Govt cement caught in private house

एक निजी घर से सरकारी सीमेंट के 43 बैग बरामद

Tue, 29 Nov 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Tue, 29 Nov 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Govt cement caught in private house
पुलिस ने सुबाथू के गंबरपुल के पास एक निजी घर से सरकारी सीमेंट के करीब 43 बैग बरामद किए हैं। - फोटो : demo pic

पुलिस ने सुबाथू के गंबरपुल के पास एक निजी घर से सरकारी सीमेंट के करीब 43 बैग बरामद किए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत यह कार्रवाई की। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की गंबर पुल के पास जय सिंह गांव कुंडलु डाकघर हरिपुर के घर में सरकारी लेबल के सीमेंट बैग पड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर मौके पर पहुंचकर घर में की तलाशी ली। इस दौरान घर की सिड़ियों के नीचे सरकारी लेबल लगी सीमेंट की खेप मिली।

विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मौके से बरामद सीमेंट के 43 बैगों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक संबंधित व्यक्ति से जब सीमेंट के दस्तावेज मांगे तो वह मौके पर उसे मुहैया नहीं करवा पाया। पुलिस ने सीमेंट के बैगों को कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। हालांकि अभी पुलिस ने संबंधित व्यक्ति का ब्यान नहीं लिया है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह सीमेंट कहां से आया।
विज्ञापन

 
सरकारी सीमेंट एक व्यक्ति के निजी घर में किस लिए रखा तथा इसके पीछे क्या मकसद था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि असल में सीमेंट किस काम के लिए खरीदा था। लिहाजा पुलिस इन तमाम पहलुओं की जांच कर रही है जिसके पास ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। एक निजी  घर में 43 बैग सीमेंट के पकड़े जाने से हर कोई हैरत में है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। धर्मपुर थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed