फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   father dead

परवाणू-काटल मार्ग पर कार हादसा, पिता की मौत, बेटा गंभीर

Sat, 09 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Sat, 09 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
father dead
हादसा

रामशहर-बढ़लग-काटल मार्ग पर कार के खाई में लुढ़कने से पिता की मौके हो गई जबकि कार चला रहे बेटे को गंभीर चोटें आई है। दोनों को चंडी पीएचसी लाया गया जहां पिता को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बेटे को गंभीर हालत में सोलन अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादस वीरवार देर रात दस बजे बाद का है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात दस बजे बाद एमओ पीएचसी चंडी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम पीएचसी चंडी पहुंची जहां पर एमओ चंडी ने जितेंद्र कुमार निवासी काटल को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके बेटे रविश चंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना गांव समाणु में हुई। कार में सवार दोनों बाप-बेटा परवाणू से अपने रिश्तेदारों के यहां से आ रहे थे। छानबीन में पता चला कि कार नंबर एचपी14बी-0521 बढ़लग से काटल जा रही थी। कार को रविश कुमार चला रहा था। इस दौरान कार सड़क से करीब 300 फुट नीचे ढांक में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने भादंसं की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। उधर, एसपी सोलन अंजुम आरा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed