फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bick accident injured man death

परवाणू बाइपास सड़क हादसे में घ्ाायल बाइक सवार की मौत

Wed, 23 Nov 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Wed, 23 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन

परवाणू बाइपास में मंगलवार को कैंटर व बाइक टक्कर में घायल बाइक सवार की बुधवार को चंडीगढ़ अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे दो बाइक सवार सौरव पुत्र राम सुमेर  सेक्टर एक व विजय कुमार पुत्र राजकुमार नजदीक कपूरी माता मंदिर परवाणू चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। इस दौरान ऊंचा परवाणू के पास एक कैंटर से आमने-सामने टकरा गए।

विज्ञापन


इसमें घायल दोनों बाइक सवारों को एंबुलेंस से परवाणू अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान सौरव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सेक्टर 32 चंडीगढ़ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार दोनों व्यक्ति गलत दिशा से बाइक ले जा रहे थे। इस कारण यह हादसा हुआ। इसमें सौरव की चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। डीएसपी प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed