{"_id":"56f52ff34f1c1bb06cf14d50","slug":"agnabari-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र का ताला उड़ाया सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगनबाड़ी केंद्र का ताला उड़ाया सामान
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
नंदपुर पंचायत के बालुवाला आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोर गैस सिलेंडर और खाने का सामान ले गए।
- फोटो : Demo Pic
नंदपुर पंचायत के बालुवाला आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोर गैस सिलेंडर और खाने का सामान ले गए। पुलिस ने घटना का स्थल दौरा करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बस्से ने बताया कि वह अपनी हेल्पर कमलेश के साथ बालुवाला आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात थी। दोपहर तीन बजे केंद्र को बंद करके वह अपने घर आ गई थीं।
विज्ञापन
बीती रात चोरों ने केंद्र का ताला तोड़ा और वहां से 176 किलो चावल, 30 किलो घी, चालीस किलो चीनी, पांच किलो दूध और तीन किलो चने चोरी कर लिए। एसपी बिशेर सिंह ने चोरी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन