फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Accident

वाहन की चपेट में आने से एक घायल

Fri, 27 Nov 2015 10:56 PM IST
ब्यूराे/रामशहर (सोलन)।
ब्यूराे/रामशहर (सोलन)। Updated Fri, 27 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन

जयनगर सुनली मार्ग पर गोद का टिक्कर गांव में रात के समय एक वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अर्की चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। सुनली निवासी राम सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को वह अपने घर से जयनगर शंकर सिंह के घर गया। वहां से वह साढ़े सात बजे खाना खाने के बाद पैदल ही अपने घर की ओर आ रहा था।

विज्ञापन


रात 8 बजे वह गोद का टिक्कर गांव पहुंचा तो पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण वह खाई में गिरा और बेहोश हो गया। मध्य रात्रि जब उसे होश आया तो वह खाई में गिरा हुआ पाया। वह वहां से किसी तरह कुछ दूरी पर मकान में गया। उसने वहीं पर रात गुजारी। सुबह होते ही उसने चिल्लाना शुरू किया जिससे गांव की दो महिलाएं वहां आई। महिलाओं ने सुलनी गांव में फोन कर उसके भाई दीप राम को सूचित किया।
विज्ञापन


उसके बाद दीपराम व उसकी पत्नी हेमा वहां पहुंचे और उसे अर्की चिकित्सालय ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 279, 337, 187 के तहत मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed