फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बद्दी पुलिस ने पकडी चोरों गिरोह की दो गैंग

बद्दी पुलिस ने पकडी चोरों गिरोह की दो गैंग

Mon, 30 Jul 2018 08:08 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
बद्दी पुलिस ने पकड़े चोरों गिरोह के दो गैंग
विज्ञापन

कई माह से दे रहे थे सिलसिलेवार वारदातों को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। पुलिस ने शहर ओर आसपास के क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरियों को अंजाम देने वाली दो अलग गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में बद्दी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सात लोगों को हिरासत में लिया है जिनको सोमवार को नालागढ़ अदालत में पेश किया। पुलिस के अनुसार पहले मामले में विपिन कुमार निवासी गांव चंदौसी उत्तर प्रदेश, अंकित कुमार निवासी आलम सराय मंडी जिला संबल यूपी को हिरासत में लिया है। ये लोग बीबीएन में अलग-अलग स्थानों पर चोरियां कर फरार हो जाते थे। इन दोनों की गैंग ने कुछ मोबाइल फोन दीपक कुमार जो बद्दी के वार्ड नंबर-पांच जुड्डी खुर्द में मोबाइल की दुकान करता है, को बेच दिए। निशानदेही पर दीपक कुमार जो मूल निवासी कैथल हरियाणा का है कि दुकान से पुलिस ने चोरी कर बेचे गए मोबाइल बरामद कर लिए हैं। बद्दी पुलिस ने चोरियां करके नाक में दम कर देने वाली दूसरी गैंग को भी दबोचा है। इसमें दारा सिंह निवासी गांव गिदडांवाली, वासुदेवपुरा तहसील कालका पंचकूला, कुष्णा निवासी रामबाग तहसील कालका हरियाणा व अमित कमार वीपीओ समाधा जिला हिसार हरियाणा को हिरासत में लिया है। इन चोरों ने जुड्डी कलां के हरदेव की जमीन पर बनी झुग्गी में रहने वाले सुरेश निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के कमरे से एलईडी और अन्य कीमती सामान उड़ाया था जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। तीनों आरोपियों को टोल बैरियर बद्दी से चोरी का सामान ले जाते पकड़ा गया जो इसको हरियाणा ले जा रहे थे। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पकडे़ गए सभी चोरों को न्यायालय से पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है। अब तक तीन गैंग पकड़ चुके हैं और बाकी भी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed