फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ के चौकीवाला में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

नालागढ़ के चौकीवाला में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Mon, 30 Jul 2018 08:16 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के चौकीवाला में दिनदहाड़े लाखों की चोरी
विज्ञापन

हार्डवेयर की दुकान से योजनाबद्ध लूट, दुकानदार को दिया झांसा, डेढ़ लाख किए चोरी
दुकान के साथ पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी खंगालने जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के चौकीवाला में दिनदहाड़े एक हार्डवेयर की दुकान से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। योजनाबद्ध तरीके से कुछ युवाओं ने इस वारदात को अंजाम दिया और फिल्मी अंदाज में डेढ़ लाख की चोरी कर ली। चोरी की घटना उस समय हुई जब दुकानदार और उसकी पत्नी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान दुकान पर दो लोग सामान लेने के लिए आए और दुकान से सामान देखने और पूछने लगे। इन दो लोगों में से एक व्यक्ति दुकान से यह कहकर चला गया कि उसने सामान देख लिया और बाद में आकर सामान ले जाएगा। वह दुकानदार का मोबाइल नंबर ले गया। उसके बाहर जाने के कुछ ही देर बाद दुकानदार को फोन आया कि उसकी साथ की दुकान वाले व्यक्ति के भाई का एक्सिडेंट हो गया है, वह उससे उसकी बात करवा दे। जब दुकानदार उसकी बात करवाने के लिए गया तो पीछे दुकान में बैठे एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी को अपनी बातों में उलझा लिया। जिस व्यक्ति ने उसे फोन किया था, उसने दुकान पर आकर उसके गल्ले से डेढ़ लाख कैश पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने नालागढ़ पुलिस को इस बारे में सूचना देकर मामले में चोरों को पकड़ने की मांग की है। दिनदहाड़े हुए इस चोरी की घटना के बाद लोग खौफ में हैं। पीड़ित दुकानदार सुभाष बंसल ने बताया कि उसकी आंखों में धूल झोंककर वारदात को अंजाम दिया गया। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

डीएसपी नालागढ़ अनिल वर्मा ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप के पास की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed