{"_id":"5ada167b4f1c1b340a8b58ac","slug":"71524242043-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुर्याविहार में तोड़े चार गाड़ियों के शीशे, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुर्याविहार में तोड़े चार गाड़ियों के शीशे, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर के सूर्या विहार इलाके में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के देर रात शरारती तत्वों ने शीशे तोड़ डाले। शीशे तोड़ने की यह घटना पार्किंग के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों को बेनकाब करने की कोशिश कर रही है। घटना देर रात की बताई जाती है। पीड़ित गाड़ी मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने सूर्या विहार के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार सूर्या विहार इलाके में स्थानीय लोगों ने राजगढ़ मार्ग पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर रखी थी। देर रात शरारती तत्वों ने इनमें से चार गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। यह जगह पुलिस थाना सोलन से महज 500 मीटर की दूरी पर है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक जिन चार गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं वे सभी अलग-अलग मालिकों की है। ऐसे में पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर नहीं देख रही है। इसके अलावा जिस इस जगह पर गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं वहां नियमित रूप से गाड़ियां खड़ी रहती हैं। सूर्या विहार में रहने वाले लोग सड़क के किनारे को पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन रात को ज्यादा आवाजाही न होने के कारण मार्ग खाली रहता है। बुधवार रात को भी जिस समय घटना हुई मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था। राजगढ़ मार्ग पर जिस जगह घटना हुई है उसके दोनों तरफ सड़क किनारे और लोगों के घरों के समीप सीसीटीवी लगे हैं। पुलिस ने इन सब सीसीटीवी की पड़ताल शुरू कर दी है। इनकी फुटेज के आधार पर आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ माह पहले शरारती तत्वों ने कंडाघाट में भी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले थे।
जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी : एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान हो रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी। बताया कि गाड़ियां अलग-अलग मालिकों की हैं जो सड़क किनारे असुरक्षित ढंग से पार्क की गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस आपसी रंजिश और शरारत दोनों तरीके से मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।