{"_id":"59e391b54f1c1b60678b5d1d","slug":"71508086197-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की में सांड के हमले से बुजुर्ग घायल, हालत नाजुक 16-12-47","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अर्की में सांड के हमले से बुजुर्ग घायल, हालत नाजुक 16-12-47
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। लावारिस सांड के आतंक से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सांड लोगों पर अचानक हमला कर देता है। सांड ने एक हफ्ते में दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है। एक का उपचार आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। जबकि दूसरे को रविवार को अर्की अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
कुछ दिन पूर्व भी अर्की नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 की महिला हर्ष लता पर भी लावारिस सांड ने हमला किया था। महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। जिसे अर्की अस्पताल में इलाज के बाद नाजुक हालात को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर करना पड़ा।
रविवार सुबह चौगान मैदान में 70 वर्षीय बुजुर्ग गोरखू राम गांव गाहर पर इस सांड ने हमला किया है। जिसे तुरंत अर्की अस्पताल पहुंचाया गया। नगर पंचायत अर्की के लोगों ने एसडीएम ईशा ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है। लोगों ने मांग की है कि उपमंडल मुख्यालय पर बहुत से लावारिस पशु घूमते रहते हैं। इससे वाहन चालकों, राहगीरों व स्कूली विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों हेमंत गुप्ता, अजय गुप्ता, मनोज शर्मा, दीपराम, इंदर सिंह, सुनील कुमार, राकेश, विजय सहित अन्य ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से आग्रह किया है कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग और नगर पंचायत को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।
उधर, एसडीएम ईशा ठाकुर ने मामले को जल्द सुलझा लेने और सांड को काबू करने की बात कही है।