{"_id":"596cee454f1c1b65768b45a5","slug":"71500311109-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में ट्रैक्टर के पलटने से छह कामगार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी में ट्रैक्टर के पलटने से छह कामगार घायल
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत जिलेट कंपनी के पास कामगारों से भरा ट्रैक्टर मोड़ पर पलट गया। इसमें आधा दर्जन कामगार जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों और ट्रैक्टर चालक की मदद से घायलों को काठा अस्पताल लाया गया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में सोना लाल पुत्र रामधारी महतो निवासी गांव जागीरा कोठी, डाकघर पुनिया, जिला चंपारण बिहार ने बताया कि वह अपने साथियों गोरेश कुमार, मुकेश कुमार, महेश रावत और चंद्रशेखर कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर लुढ़ककर पलट गया। एसपी बीएस चौहान ने कहा कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
गाड़ी में आए लोगों ने धमकाया और गाली गलौज की
बद्दी (सोलन)। एक वाहन में सवार होकर आए चार युवकों ने एक परिवार को हथियारों से डराया धमकाया और गाली गलौच की। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नरेश लाल पुत्र खुशी राम निवासी गांव दत्तोवाल नालागढ़ ने बताया कि वह रात को अपने घर में सोया था। रात करीब 10:30 बजे एक ब्रेजा गाड़ी इनके आंगन के पास आकर रुकी तथा इसमें उतरे मनोज कुमार, अमरीक सिंह और गाली देते हुए उनके घर के भीतर घुस आया। इनके साथ मालका और रोहित भी थे। इनके हाथ में तेजधार हथियार भी थे। एसपी बीएस चौहान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
युवती का पर्स और मोबाइल फोन छीना
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला थाना के तहत झाड़माजरी स्थित हिल व्यू अपार्टमेंट के पास अज्ञात लोगों ने एक युवती से पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया। रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी हिल व्यू अपार्टमेंट के पास रास्ते में एक युवती रविवार देर शाम अपने मकान मकान की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने युवती से पर्स और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। युवती ने शोर भी मचाया लेकिन युवक वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो चुके थे। बरोटीवाला थाना प्रभारी महिंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस को ऐसी शिकायत मिली है। इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है।