फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जंगली सूअर के हमले से किसान की मौत

जंगली सूअर के हमले से किसान की मौत

Sun, 31 Dec 2017 09:28 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
जंगली सूअर के हमले से किसान की मौत
crime scene
कंडाघाट (सोलन)। पंचायत ममलीग के बकेशु गांव में एक किसान की जंगली सूअर के हमले में मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की है। किसान घर से अपने खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान सूअर ने किसान पर हमला कर दिया। घायल को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई चुकी थी। चिकित्सकों ने भी घायल को चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंचायत ममलीग के गांव बकेशु का भूमिनंद (45) रविवार दोपहर को अपने घर से खेतों की ओर जा रहा था। इस बीच रास्ते में उसका सामना एक जंगली सूअर से हो गया। वह अपने बचाव के लिए वहां से भागता सुअर ने उस पर हमला कर दिया। किसानों की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय क्षेत्र के लोग भी वहां पर पहुंच गए। इसके बाद स्थानीय लोग किसान को कंडाघाट अस्पताल ले आए जहां चिकित्सकों ने
विज्ञापन

उसे मृत घोषित कर दिया। उधर एसएचओ कंडाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भिजवा दिया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed