{"_id":"5cc9cfe0bdec22071e6d47b1","slug":"21556729824-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओच्छघाट में 9.7 किलो चूरापोस्त के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ओच्छघाट में 9.7 किलो चूरापोस्त के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। ओच्छघाट के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति से चूरापोस्त की खेप पकड़ने सफलता हासिल की है। इसमें पुलिस ने सोमवार देर शाम उक्त व्यक्ति से उसके घर के समीप से ही उक्त खेप बरामद की है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नशे की रोकथाम को लेकर शिक्षण संस्थान सहित अन्य कई क्षेत्रों में दबिश दे रही है। इसके तहत सोमवार देर शाम ओच्छघाट क्षेत्र में भी पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि योगेश कौशिक उर्फ अमित निवासी ग्राम शेव्ला बराटी डाकघर ओच्छघाट जो अफीम डोडा से तैयार नशे का कारोबार करता है जिसे की चूरापोस्त कहते है।
पुलिस सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति से उसके घर के समीप एक प्लास्टिक के बैग से 9.700 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। एएसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।