फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शिक्षक की डांट से आहत दसवीं का छात्र घर से लापता

शिक्षक की डांट से आहत दसवीं का छात्र घर से लापता

Fri, 21 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षक की डांट से आहत एक छात्र घर से लापता हो गया है। छात्र घर में एक पत्र छोड़ गया है, जिसमें स्कूल में हुई घटना का जिक्र किया है। 19 जुलाई को लापता हुए दसवीं के छात्र नरेश कुमार संधू के संबंध में परिजनों ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

पत्र में छात्र ने लिखा है कि 19 जुलाई को स्कूल में परीक्षा दे रहा था। इस दौरान उसकी जेब में गलती से एक पर्ची रह गई। जब वह इस पर्ची को फेंकने जा रहा था तो शिक्षक ने उसे पकड़ लिया। शिक्षक को उसने बताया कि पर्ची में लिखे जवाब को उसने कॉपी नहीं किया है। लेकिन शिक्षक ने बिना उसका पेपर पढ़े उस पर नकलची लिख दिया। इससे वह काफी आहत है। छात्र शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से लापता हुआ है। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है। छात्र के पिता मनसा राम ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में काफी होशियार है। यदि उससे कोई गलती हुई है तो स्कूल प्रबंधन को उसे सबके सामने प्रताड़ित नहीं करना चाहिए था। इसकी जानकारी अभिभावकों को दी जाती। उन्हें उम्मीद है कि उनका बेटा सही सलामत वापस मिल जाएगा।
विज्ञापन

उधर, स्कूल की निदेशक का कहना है कि शिक्षक ने सुबह साढ़े ग्यारह बजे छात्र को पकड़ा था। पूरा दिन वह स्कूल में रहा। उसने वीडियो गेम खेली, अन्य छात्रों के साथ अच्छे से बातचीत की। इसकी रिकॉर्डिंग स्कूल के सीसीटीवी में है। बच्चा घर जाकर शाम को साढ़े पांच बजे लापता हुआ है। स्कूल प्रबंधन बच्चे के ऐसे चले जाने से चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed