{"_id":"5cc5e4f8bdec220700632688","slug":"191556473080-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चिट्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चिट्टे के मामले में गिरफ्तार किए गए सरकारी स्कूल के अध्यापक सहित चार युवकों को पुलिस की ओर से कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से इन आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। अब पुलिस आरोपियों से चिट्टे से संबंधित विषयों पर पूछताछ करेगी। संबंधित मामले को लेकर बड़े खुलासे हो सकते हैं। इनकी सहायता से पुलिस चिट्टे के मुख्य गिरोह तक पहुंच सकती है।
जानकारी के अनुसार उक्त आरोपियों से शुक्रवार देर शाम जौणाजी रोड पर स्थित कालाघाट, टैंक रोड सोलन, मझगांव सहित चंबाघाट से चिट्टा, चरस सहित अफीम बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उधर, एएसपी सोलन शिव कुमार सोलन ने बताया चिट्टा, अफीम और चरस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।