{"_id":"5c7153d3bdec22691d36da3b","slug":"191550930899-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के बोझ और डबल सर्किट लाइन जांच से परेशान बिजली बोर्ड के फोरमैन ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काम के बोझ और डबल सर्किट लाइन जांच से परेशान बिजली बोर्ड के फोरमैन ने की आत्महत्या
विज्ञापन
वर्क लोड और टावर लाइन जांच से परेशान फोरमैन ने लगाया फंदा
सुसाइड नोट में किया है मृतक ने जिक्र, कमरे मिली बोतल से पहले जहर खाने की आशंका
14 फरवरी को गिर गया था विद्युत प्रवाह लाइन का टावर
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। काम के बोझ और डबल सर्किट लाइन की जांच से परेशान विद्युत बोर्ड नालागढ़ ट्रांसमिशन विंग में तैनात फोरमैन ने आत्महत्या कर ली। फोरमैन का शव पंखे से लटका मिला। शव के साथ पुलिस को जहरीले पदार्थ की एक खाली बोतल भी बरामद हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि फोरमैन ने पहले जहरीला पदार्थ निगला और उसके बाद फंदे पर लटक गया। पुलिस को फोरमैन के शव के साथ ही एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने काम के अत्यधिक बोझ और डबल सर्किट लाइन की जांच को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है और पुलिस रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक जगत राम (55) पुत्र कांसू राम निवासी गांव सेर कलीन वार्ड नंबर-13 तहसील व जिला सोलन का निवासी है और विद्युत बोर्ड नालागढ़ में ट्रांसमिशन विंग में बतौर फोरमैन कार्यरत था। वह यहां विद्युत बोर्ड की आवासीय कॉलोनी में रहता था जहां शनिवार सुबह पुलिस ने उसका शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मृतक के लिखे सुसाइड नोट में उसने अधिक वर्क लोड और 220 केवी डबल सर्किट लाइन के 14 फरवरी को गिरे टावर की चल रही जांच से परेशान बताया। पुलिस का कहना है कि मृतक के कमरे से दवा की बोतल भी मिली जिससे प्रतीत होता है कि पहले उसने जहरीली दवा का सेवन कियाऔर बाद में फंदा लगाया। इसकी जांच के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है। विद्युत बोर्ड के अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। सुसाइड नोट में अत्यधिक काम के बोझ और विद्युत संचार लाइन के टावर गिरने और इसकी जांच की बात लिखी है। पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी पुलिस इंतजार कर रही है।