{"_id":"5bbf4717bdec22502e101d5c","slug":"191539262231-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की में ताई ने बच्चे पर उड़ेल दी गर्म चाय, पुलिस में मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अर्की में ताई ने बच्चे पर उड़ेल दी गर्म चाय, पुलिस में मामला दर्ज
Updated Thu, 11 Oct 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। पुलिस ने थाना अर्की के तहत दो साल के मासूम पर गर्म चाय फेंकने के आरोप में उसकी ताई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चाय गिरने की वजह से मासूम झुलस गया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्चे के पिता राजेंद्र कुमार पुत्र तुलसी राम रझीण डाकघर जोबड़ी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि उसके छोटे बेटे नितिन उम्र दो साल अपने ताया की रसोई में चला गया। जहां उसकी भाभी कांता देवी चाय बना रही थी।
विज्ञापन
कांता देवी ने गर्म चाय से भरा बर्तन दो साल से नितिन पर फेंक दिया। जब नितिन जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो उसका पिता राजेंद्र कुमार रसोई में जा पहुंचा। राजेंद्र कुमार के अनुसार उसने अपनी भाभी से इसका कारण पूछा तो महिला ने उसके साथ भी गालीगलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस थाना अर्की में मामला दर्ज करवाया है। डीएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बच्चे के पिता व परिवार के अन्य सदस्यों का बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन