{"_id":"5c6d55f1bdec224c7f23d408","slug":"181550669297-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदल कर निकाले 93 हजार रूपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदल कर निकाले 93 हजार रूपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बदल कर निकाले 93 हजार रुपये
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। बद्दी के एक सरकारी बैंक से एटीएम बदलकर पैसे निकालने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार राजकुमारी हाउसिंग बोर्ड बद्दी निवासी ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि 19 फरवरी को उसने साई रोड पर स्थित पीएनबी के एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले। लेकिन 20 फरवरी की सुबह 6:00 बजे जब उसने अपना मोबाइल चेक किया तो उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के रूप में 93 हजार निकालने के मेसेज प्राप्त हुए। ये सभी मेसेज रात 12 बजे से 3:00 बजे के बीच में आए हैं। वे कोई भी मेसेज समय पर पढ़ नहीं पाए और न ही समय रहते कार्ड ब्लॉक करवा पाए। सुबह 6:00 बजे जब बैंक में कार्ड ब्लॉक करने के लिए फोन किया गया, तब तक खाते से सारे पैसे 93 हजार निकाले जा चुके थे। थाना प्रभारी बद्दी लखवीर सिंह ने कहा कि राजकुमारी ने उनके खाते से पैसे निकालने की शिकायत मिली है। जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।