{"_id":"5b8ebeab867a55486a0a9424","slug":"171536081579-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जंगल में पेड़ से लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने जंगल में पेड़ से लगाया फंदा
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। सोलन थाना के तहत बरूरी के जंगल में एक महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला ने बरूरी के साथ लगते जंगल में एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू की दी है।
बताया जा रहा है कि नेपाल मूल की 40 वर्षीय भीमी देवी बरूरी में अपने पति के साथ रहती थी। मृतका का पति मजदूरी का काम करता है। मंगलवार को वह घास लेने के लिए जंगल में गई थी जहां पर उसने पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर गई व शव को अपने कब्जे में लिया। क्षेत्रीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया बरूरी के पास जंगल में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।