{"_id":"5c374778bdec2273467dbd1c","slug":"161547126648-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में लग्जरी कारों में शराब तस्करी, होंडा सिटी-स्विफ्ट से 423 बोतलें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी में लग्जरी कारों में शराब तस्करी, होंडा सिटी-स्विफ्ट से 423 बोतलें बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बीबीएन क्षेत्र में लग्जरी कारों में शराब तस्करी हो रही है। महंगी कारों में आरोपी दूसरे राज्यों से शराब लाकर क्षेत्र में बेच रहे हैं। इसका खुलासा बीती शाम उस समय हुआ जब पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में होंडा सिटी और स्विफ्ट कार से 423 बोतलें शराब की बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। बीबीएन में शराब की अवैध तस्करी का धंधा खूब फल-फूल रहा है।
हैरानी यह है कि संपन्न घरानों के लोग इस धंधे से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन शराब से लदे कई ट्रक बीबीएन में पहुंचते हैं, लेकिन पुलिस ऐसे लोगों पर हाथ डालने से कतराती है। यह बात बुधवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस महानिदेशक सीता राम मरडी के समक्ष उठाई। अब तस्करों ने लग्जरी वाहनों में शराब की आपूर्ति करना शुरू कर दिया है। कारण यह कि अधिकतर मामलों में पुलिस लग्जरी कारों की तब तक तलाशी नहीं लेती, जब तक कि कोई पूर्व सूचना न हो और बीबीएन में अधिकतर लग्जरी कारें हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने डीजीपी की लताड़ के बाद पूरी चौकसी बरतना शुरू कर दी है। बुधवार शाम को ही जब बद्दी थाना के एएसआई बाबू राम टोल बैरियर पर मौजूद थे तो हरियाणा से आई एक होंडा सिटी कार की तलाशी ली। उसके भीतर से देसी शराब की 243 बोतलें बरामद हो गईं। पुलिस की तलाशी के दौरान कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
इस मामले के थोड़ी देर बाद बद्दी पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा के एएसआई दलीप सिंह पुलिस जवानों के साथ टोल बैरियर पर मौजूद थे और हरियाणा नंबर की कार को रोक कर तलाशी ली। उसके भीतर 180 बोतलें देशी शराब की बरामद हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक सुखविंद्र सिंह निवासी गांव थाने की सेर कालका के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को हर संदिग्ध वाहन की तलाशी लेने के आदेश दिए गए हैं।