फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   स्टोव से झुलसी महिला की मौत मामले में पति गिरफ्तार, आत्महत्या को उकसाने का लगा आरोप

स्टोव से झुलसी महिला की मौत मामले में पति गिरफ्तार, आत्महत्या को उकसाने का लगा आरोप

Sat, 10 Feb 2018 10:50 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
मायके वालों ने लगाया है प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन

पहले स्टोव फटना बताया जा रहा था झुलसने का कारण
अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)।
वाकनाघाट में स्टोव फटने से झुलसी महिला की मौत के बाद पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति पर महिला के मायके वालों ने कई संगीन आरोप लगा रखे हैं। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है। तीन फरवरी को वाकनाघाट में स्टोव फटने से मीनाक्षी पत्नी मोहन सिंह बुरी तरह से झुलस गई थीं। महिला को गंभीर हालत में आईजीएमसी ले जाया गया था। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने अस्पताल में भी घायल मीनाक्षी के बयान दर्ज किए थे। लेकिन मायके की तरफ से लगातार पति पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए जा रहे थे। पुलिस ने शुरुआती तथ्यों की पड़ताल के बाद शनिवार को पति को आरोपी बनाकर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ करेगी। इस बीच महिला के भाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी बहन मीनाक्षी की शादी मोहन सिंह से करीब तीन साल पहले हुई थी। उसका जीजा शादी के बाद से ही मीनाक्षी को परेशान करता था। इसकी कई बार उसने शिकायतें भी कीं। राजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि आरोपी मोहन सिंह ने ही उसकी बहन को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की गहराई से जांच करने और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने पति मोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुआ है। आरोपी पति के खिलाफ भादंसं की धारा 306 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जल्द ही इस संबंध में पुलिस सभी तथ्यों की छानबीन कर साक्ष्य जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed