फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   आरटीओ के आदेश ठेंगे पर, ऑटो चालक अब भी वसूल रहे ज्यादा किराया

आरटीओ के आदेश ठेंगे पर, ऑटो चालक अब भी वसूल रहे ज्यादा किराया

Thu, 27 Jun 2019 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। जिला मुख्यालय सोलन में ऑटो चालक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के आदेशों को खुलेआम ठेंगा दिखा रहे हैं। आरटीओ के निर्देशों के बावजूद ऑटो चालकों की मनमानी जारी है। ऑटो चालक लोगों से न्यूनतम 10 रुपये किराया वसूल रहे हैं। ऐसे में शहर के लोगों को बढ़े किराये से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

इससे पहले लोगों की शिकायत पर आरटीओ ने ऑटो यूनियन के साथ एक बैठक कर ऑटो यूनियन को जिला प्रशासन का तय किराया लोगों से लेने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद ऑटो चालकों की मनमर्जी जारी है। इसके अलावा चालक ऑटो में तीन से अधिक सवारियां भी बिठा रहे हैं। उनसे खुद तय किराया ही वसूल रहे हैं। इसे लेकर दो दिनों में आरटीओ कार्यालय में करीब 10 लोगों ने शिकायत की है। इसके अलावा अन्य जिला अधिकारियों और मीडिया के पास भी लोग शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद ऑटो चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


मेले से कुछ दिन पहले ही अपनी मर्जी से बढ़ाया था किराया
शहर में ऑटो यूनियन काफी समय से जिला प्रशासन से शहर में ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसमें जिला प्रशासन ने ऑटो किराया बढ़ाने की कोई अधिसूचना जारी नहीं की थी। इसके बाद ऑटो चालकों ने अपनी मनमर्जी कर ऑटो किराया बढ़ा दिया था। इसके बाद प्रशासन ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इन दिनों शहर के चंबाघाट से सोलन, शामती से ओल्ड डीसी चौक, बाईपास के क्षेत्र में चल रहे ऑटो चालक तीन से अधिक सवारियां बिठाकर न्यूनतम किराया 10 रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पांच रुपये न्यूनतम किराया लेने के थे निर्देश
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऑटो किराये को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के साथ बैठक की गई थी। इसमें अधिकारी ने किराया बढ़ाने की मांग खारिज कर दी थी। ऑटो का न्यूनतम किराया पांच रुपये रखने के निर्देश भी दिए थे। उन्होंने ऑटो यूनियन को आश्वासन भी दिया था कि किराये को लेकर प्रस्ताव जिला उपायुक्त को भेजा है। किराया बढ़ाने की अधिसूचना के बाद शहर में किराया बढ़ाया या फिर कम किया जा सकता है। इसके बावजूद भी ऑटो चालकों की मनमर्जी जारी है।


अधिक किराया लेने पर लोगों की मिली है शिकायत
आरटीओ सोलन सुरेश कुमार ने बताया कि दो दिनों में क्षेत्र के करीब 10 लोगों ने शहर में अधिक ऑटो किराया वसूल करने की शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि विभाग ने ऑटो चालकों को प्रशासन की अधिसूचना के आधार पर किराया वसूलने के निर्देश दिए थे। अधिक किराया वसूलने और तीन से अधिक सवारियां बिठाने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed