{"_id":"5ce58eebbdec220785346e7f","slug":"155854825418-solan-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ढाबा मालिक और नौकर ने किया बथालंग में कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पड़ोसी ढाबा मालिक और नौकर ने किया बथालंग में कत्ल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। बथालंग में पांच दिन पहले मिले एक ढाबा मालिक के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दो युवकों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार शिमला-बिलासपुर नेशनल हाईवे और शिमला-सोलन की सीमा के साथ लगते बथालंग में 17 मई को शिमला निवासी पंकज का शव मिला था। परिजनों के अनुसार पंकज दो दिन से घर से लापता था।
उन्होंने पुलिस थाना अर्की में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस जब केस की छानबीन करने लगी तो उन्हें पंकज का शव उसके ढाबे के साथ लगते नाले में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने पर पाया कि मृतक पंकज की हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के भाई नीरज शर्मा की शिकायत पर हाईवे ट्रीट ढाबा मालिक नरेश गांव कोठी जमोगी (अर्की) और उसके नौकर संजय गांव ज्यावड़ा (अर्की) को शक के आधार पर पूछताछ की। इस पर दोनों ने पंकज की हत्या करने की बात कबूल की है।
अभी तक दोनों आरोपियों ने हत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई है। इसे लेकर पुलिस अपनी जांच कर रही है। डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण ठुकराल ने हत्या की पुष्टि कर बताया कि नरेश और संजय ने पंकज की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। इस दोनों को बुधवार को अर्की न्यायालय में पेश किया गया। यहां पर इन्हें 25 मई तक रिमांड भर भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां ये न्यायाधीश ने उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।