{"_id":"5b609bb54f1c1bab7d8b5b83","slug":"151533057973-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 किलोग्राम चूरापोस्त सहित दो कार सवार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 किलोग्राम चूरापोस्त सहित दो कार सवार गिरफ्तार
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-बद्दी हाईवे से निकलने वाले स्लिप रोड पर सुनसान जगह पर खड़ी एक कार की संदेह के आधार पर जब पुलिस ने तलाशी ली तो 20 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद हुआ। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार एक टीम गश्त पर थी तो एक कार एचपी 28ए 7684 सुनसान स्थान पर खड़ी थी। पुलिस टीम को संदेह हुआ तो उसकी तलाशी ली गई। कार सवार युवकों ने अपना नाम ओम प्रकाश पुत्र कृष्ण चंद निवासी गांव हवाणी डाकघर नरोला तहसील सरकाघाट, मंडी और प्रवीण कुमार पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव व डाकघर मोरसिंगी जिला बिलासपुर बताया। कार की तलाशी के दौरान 19.848 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। एसपी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन