फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ डयूक शोरूम का ताला तोड़ सात लाख के कपड़े ले उड़े चोर

नालागढ़ डयूक शोरूम का ताला तोड़ सात लाख के कपड़े ले उड़े चोर

Sun, 28 Jan 2018 10:14 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ डयूक शोरूम का ताला तोड़ सात लाख के कपड़े ले उड़े चोर
रात में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच की शुरू - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)।
व्यस्तम नालागढ़-बद्दी हाईवे पर किरपालपुर के पास एक शोरूम को निशाना बनाते हुए चोरों ने कीमती कपड़े चोरी कर लिए। न्यू नालागढ़ चौक के समीप ड्यूक शोरूम का ताला तोड़ चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया है।

शोरूम का मालिक रात में दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह उसे दुकानदारों ने ताले टूटे होने की सूचना दी। जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। चोरों ने दुकान के भीतर रखे कीमती गारमेंट्स चोरी किए। इस पर उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके का मुआयना करके छानबीन शुरू कर दी है। शोरूम मालिक के अनुसार चोरी सामान की कीमत करीब सात लाख रुपये है। नालागढ़ बद्दी हाईवे पर डंडोरा कांप्लेक्स में स्थित ब्रांड बकट ड्यूक शोरूम को हिमोद पवार चलाते हैं।
विज्ञापन


हिमोद के मुताबिक शनिवार रात्रि करीब 8:30 बजे वह शोरूम को बंद करके अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह उसे आसपास के दुकानदारों ने फोन पर सूचना दी कि उसके शोरूम के शटर के ताले टूटे हैं। वह तुरंत ही शोरूम पहुंचे और ताले टूटे हुए पाए। तुरंत उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ वह भीतर गया तो देखा कि सामान गायब था। हिमोद ने कहा कि शोरूम में कीमती कपड़े पैंट, शर्ट, स्वेटर, जैकेट्स, बच्चों के जैकेट्स थे। इन्हें शोरूम के शीशों में सजाया था। चोर सारे कीमती कपड़े लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द गिरफ्तार होंगे चोर : एसपी
इस बारे में एसपी बद्दी गौरव सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही नालागढ़ थाना पुलिस की एक टीम ने मौके का दौरा करके स्थिति का जायजा ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही चोरों को ढूंढ निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed