{"_id":"5c407c4ebdec22732e1efba0","slug":"141547729998-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथलीघाट में खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैथलीघाट में खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। सोलन-शिमला एनएच पर कैथलीघाट के समीप एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार देर रात की है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम शिमला से सोलन कार में आ रहे दो किन्नौर निवासी जब सोलन-शिमला एनएच पर कैथलीघाट के समीप पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। इसमें कार चालक सहित सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जब स्थानीय लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी तो वह मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी और बचाव कार्य में जुट गए। इस मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घायलों को आईजीएमसी शिमला पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने 35 वर्षीय मोहन नेगी निवासी रिकांगपिओ किन्नौर को मृत घोषित कर दिया। 38 वर्षीय संदीप निवासी रिकांगपिओ किन्नौर गंभीर रूप से घायल है। इसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कंडाघाट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात कार का खाई में गिरने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।