{"_id":"5bb391e7867a557ff47def5f","slug":"131538494951-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडाघाट में हाईवे पर जीप और ट्रक में टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंडाघाट में हाईवे पर जीप और ट्रक में टक्कर
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडाघाट(सोलन)। सोलन-शिमला एनएच पर टिक्करी मोड़ के समीप जीप और ट्रक की टक्कर में जीप चालक गंभीर घायल हो गया है। हादसा तड़के करीब 3 बजे हुआ। जीप को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। पुलिस जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सेब से लदी पिकअप जीप ठियोग से परवाणू के लिए आ रही थी। इस बीच टिक्करी मोड़ के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। जीप चालक को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद एनएच पर गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने उसे 108 की सहायता से कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया व इसकी सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस ने जीप चालक की पहचान 27 वर्षीय विरेंद्र सिंह निवासी ठियोग के रूप में की है। बताया जा रहा है कि ट्रक में चावल की बोरियों लदी थीं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। एएसपी शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन