फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   डांगरी पंचायत में तेंदुए की सक्रियता से लोगों में दहशत

डांगरी पंचायत में तेंदुए की सक्रियता से लोगों में दहशत

Tue, 07 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर से सटी डांगरी पंचायत के लोग इन दिनों तेंदुए के आतंक से खौफज़दा हैं। तेंदुआ दिन के समय ही घासनियों सहित घरों के आसपास घूम रहा है। इससे आम लोगों में दहशत है। हालांकि अभी तक तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन कई बार तेंदुआ महिलाओं पर झपट चुका है। इससे ग्रामीण अपने घर से घासनियों के लिए डर-डर के जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है ताकि वह इस क्षेत्र में कोई जानी नुकसान न करे। स्थानीय निवार्सी पिंकी, हेमंत शर्मा, मेहर चंद, सीता राम, संजीव कुमार, राम लाल, सुनील, चैन सिंह, रामेश्वर शर्मा, मुनीलाल, कमलेश और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि डांगरी पंचायत के निचली और उपरली पाटी के दोनों गांवों में तेंदुआ दिन के समय ही अपने शिकार की तलाश में बैठा रहता है। लोगों ने बताया कि गांव की महिलाओं और अन्य लोगों का कई बार तेंदुए से आमना सामना हो चुका है। लेकिन लोगों के समूह को वह देख कर भाग जाता है। अकेली महिला को देखकर वह कई बार उन्हें अपना शिकार बनाने के लिए झपटा भी चुका है।
विज्ञापन


घासनियों में खतरनाक होता है तेंदुए का हमला
लोगों ने आजकल घासनियों में घास काटने का काम छेड़ रखा है। इसे लोग सर्दियों के लिए इकट्ठा करके रखते हैं। लेकिन तेंदुए के आतंक से लोग घासनियों में जाने से भी कतराने लगे हैं। डर इस बात का है कि घास बैठकर काटा जाता है ऐसे में तेंदुए पीछे से सीधे गर्दन पर हमला कर सकता है। ऐसी दशा में तेंदुए से एक अकेले आदमी का भिड़ना मुश्किल हो जाता है। राह चलता हुए व्यक्ति हाथ में अगर लाठी या दराती है तो वह आसानी से तेंदुए का मुकाबला कर सकता है। गांव के कई लोगों के पालतू कुत्तों को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed