{"_id":"598f2f1c4f1c1b966c8b47de","slug":"131502555932-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा और दिल्ली के युवकों ने दिया सोलन में गोलीकांड को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा और दिल्ली के युवकों ने दिया सोलन में गोलीकांड को अंजाम
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शामती गोलीकांड मामले में सोलन पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों जल्द गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनकी शिनाख्त कर ली है। यह तीनों हरियाणा और दिल्ली के रहने वाले हैं। काफी समय से सोलन में थे और गोलीकांड का शिकार हुए जिम प्रशिक्षक लक्की की रैकी कर रहे थे। पुलिस ने इनके नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। इनकी पहचान हेमंत उर्फ चिक्कू (22) निवासी बाहरी दिल्ली, नवीन (26) निवासी सोनीपत और स्विटी उर्फ विपिन (18) निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा दिया है। तीनों की मूवमेंट सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल जिस चोरी की गाड़ी को बरामद किया था उसमें इन तीनों के सुराग मिले थे। इसे फोरेंसिक विशेषज्ञ ने पहचाना था। इसके अलावा पुलिस ने जो स्केच जारी किए थे उसके आधार पर स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को इनकी सूचनाएं मुहैया करवाई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस की टीमें इनके आसपास पहुंच चुकी हैं। इन क्षेत्रों से इनका ताल्लुक है वहां की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।
ब्लाइंड मर्डर था : एसपी
एसपी मोहित चावला ने कहा कि यह ब्लाइंड मर्डर था। पुलिस ने बरामद गाड़ी से छानबीन शुरू की। आरोपियों के स्केच बनाए और अब उनके घरों तक पहुंच चुकी है। बताया कि जल्द ही तीनों गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद गाड़ी की भी पहचान कर ली है। यह गाड़ी दिल्ली से चोरी हुई थी। इसका केस दिल्ली के बसंत बिहार थाना में पंजीकृत है।
सुपारी किलिंग का एंगल देख रही पुलिस
पुलिस इस केस की सुपारी किलिंग समेत सभी एंगलों से जांच कर रही है। आरोपी चोरी की गाड़ी लेकर सोलन पहुंचे थे और काफी समय तक यहीं रहकर लक्की की रैकी करते रहे। मौका मिलते ही उसे गोली मारकर भाग निकले। एसपी के अनुसार तीनों की मंशा आरोपी की हत्या करना ही था। वारदात वाले दिन वाहन दुर्घटना के बाद गोलीकांड जैसी कोई बात नहीं हुई है।