फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ट्रांसफार्मर से तांबा किया चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

ट्रांसफार्मर से तांबा किया चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी थाना के तहत मानपुरा में एक बंद उद्योग के आगे लगे ट्रांसफार्मर से तांबा चुराने वालों को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने चोरी हुआ तांबा ईच्छाधारी मंदिर के पास के जंगल से बरामद कर लिया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में शिव राम चौहान पुत्र छोटू राम निवासी गांव मानकपुर डाकघर लोदीमाजरा तहसील बददी जिला सोलन ने बताया कि मानपुरा में इच्छाधारी मंदिर से थोड़ा से आगे इसकी फैक्टरी है। यह अब बंद हो चुकी है। इसकी लाइट भी काट दी। 26 जून की सुबह उनके बेटे नरेंद्र ने बताया कि फैक्ट्री के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से तांबा किसी ने चुरा लिया है। इस बीच कुछ लोगों ने तीन चोरों को पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के हवाले किए इन आरोपियों में सुखविंदर पुत्र महिंद्र सिंह निवासी गांव डबलैन डाकघर दरवाणा, तहसील नरवाणा, जिला जींद, मंटू पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव टांडावाला, जिला गोपालगंज बिहार और बबलू पुत्र खूब लाल निवासी गांव लौहरिया तहसील जिला बेतिरया शामिल हैं। इन लोगों ने पूछताछ में कबूल किया कि ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी करके जंगल में छिपाया है। एसपी बशेर सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस ने मौके पर जाकर चोरी का तांबा और कट्टर भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


नालागढ़ से चोरी कार खरड़ से बरामद
बद्दी (सोलन)। न्यू नालागढ़ से 22 जून को चोरी हुई कार को पुलिस ने पड़ोसी राज्य पंजाब के खरड़ से बरामद कर लिया है। दिनेश कुमार पुत्र बलदेव कुमार निवासी गांव चौली तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि वह न्यू नालागढ़ गणेश स्वीट्स के सामने वाली गली के पहले मकान में रहता है। इसने अपनी गाड़ी मकान के पीछे खड़ी की थी लेकिन 22 जून की रात ड्यूटी से लौटा तो कार वहीं थी। लेकिन दोपहर में ड्यूटी पर जाने को निकला तो गाड़ी वहां नहीं थी। एसपी बीएस चौहान ने कहा कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करने के बाद कार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed