फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अर्की में एसडीएम ने बंद करवाया रसूख नेता का क्रशर, बिजली काटने के दिए आदेश

अर्की में एसडीएम ने बंद करवाया रसूख नेता का क्रशर, बिजली काटने के दिए आदेश

Thu, 05 Jul 2018 05:56 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
अवैध क्रशर करवाया बंद, बिजली काटने के आदेश
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम की अगुवाई में जांच को पहुंची विभागों की संयुक्त टीम
टीम ने मौके से बरामद किया जेनरेटर, काम में लगी जेसीबी जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। उपमंडल में अनियमितताओं के साथ चल रहे रसूखदार राजनीतिज्ञ के स्टोन क्रशर पर ताला लग गया है। एसडीएम अर्की की अगुवाई में मौके पर निरीक्षण करने पहुंची टीम ने क्रशर की बिजली काटने के आदेश जारी कर दिए। इसके अलावा मौके पर खुदाई में लगी जेसीबी को भी जब्त कर लिया गया है। प्रशासनिक टीम ने एक जेनरेटर भी बरामद किया है। इसका इस्तेमाल बिजली गुल होने के दौरान किया जाता था। एसडीएम ने जेनरेटर को सील कर दिया है। पलोग पंचायत के खनलग गांव वासियों की शिकायत पर वीरवार को अर्की की एसडीएम छवि नांटा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने दो स्टोन क्रशरों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दोनों क्रशरों के दस्तावेजों की जांच की। एक क्रशर के दस्तावेजों को नियमानुसार सही पाया गया। दूसरे क्रशर की जांच में भारी अनियमितताएं पाई गईं। विपक्ष के एक बड़े रसूखदार नेता के तार इस क्रशर से जुड़े बताए जा रहे हैं और पूर्व सरकार के कार्यकाल में क्रशर बेधड़क चलता रहा। क्रशर के बारे में ग्रामीण पिछले काफी समय से संबंधित महकमों और प्रशासन को शिकायत कर रहे थे। ग्रामवासियों ललित, वीरेंद्र, नंदलाल, सोहन लाल, भरत राम, मुनीष कुमार, हुकम चंद तथा राधेश्याम के अनुसार, उन्होंने क्रशर के बारे में कई बार अधिकारियों तथा प्रशासन को शिकायत की लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
इस शिकायत को लेकर वीरवार को एसडीएम अर्की छवि नांटा के नेतृत्व में डीएसपी अमित शर्मा, खनन विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। एसडीएम छवि नांटा ने क्रशर को तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश मौके पर दिए। उन्होंने विद्युत बोर्ड को क्रशर की विद्युत आपूर्ति बंद करने को भी कहा। उन्होंने पुलिस को क्रशर पर लगी मशीनों को जब्त करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उपस्थित युवक मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि क्रशर की लीज काफी समय पहले खत्म हो चुकी है लेकिन गुंडागर्दी के चलते क्रशर को चला रखा है।
विज्ञापन

मामले की जांच करवाएंगे, बख्शे नहीं जाएंगे दोषी कर्मचारी : वनमंत्री
वन मंत्री गोविंद ठाकुर का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। वे इसकी जांच करवाएंगे। उन्होंने कहा कि वन भूमि पर कब्जा करने या क्रशर चलाने के मामले में कोई भी वन अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। यदि क्रशर मालिक ने निर्धारित सीमा से अधिक भूमि पर कब्जा किया होगा तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रशर में अनियमितताएं हैं, बिजली काटने के आदेश दिए : एसडीएम
एसडीएम अर्की छवि नांटा ने बताया कि क्रशरों के बारे में युवक मंडल ने कुछ दिन पहले प्रशासन को शिकायत दी थी। इस पर कार्रवाई कर वीरवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त जांच की गई। एक क्रशर के दस्तावेज सही जबकि दूसरे क्रशर में कई अनियमितताएं पाई गईं। इस पर संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए और तुरंत प्रभाव से बिजली काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed